देवरिया में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:राम पब्लिक स्कूल में छात्रों को दिया सत्य व अहिंसा का संदेश
श्री राम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें शांति, भाईचारे और अनुशासन का संदेश देता है; विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेकर इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य कमलेश कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकों ने भी महापुरुषों के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए बच्चों को ईमानदारी, स्वच्छता और देशहित की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इन महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)