जौनपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन:आबादी से 50 मीटर दूर चल रहा फार्म, बदबू और बीमारियों का खतरा

Oct 01, 2026 - 13:32
0
जौनपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन:आबादी से 50 मीटर दूर चल रहा फार्म, बदबू और बीमारियों का खतरा
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में चल रहे अवैध पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विशुनपुर मझवारा और सुरहरपुर गांव में एक अवैध पोल्ट्री फार्म चल रहा है। यह फार्म आबादी से सिर्फ 50 मीटर दूर है, जबकि नियमों के हिसाब से इसे कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए। राजेश सिंह नाम का व्यक्ति इसे चला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फार्म से इतनी बदबू आती है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है। पूरे इलाके में मक्खियां और मच्छर बढ़ गए हैं। इससे मलेरिया, डेंगू, डायरिया और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी जांच कर फार्म को बंद कराया जाए या आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User