शिवपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज:राजस्थानी शैली में सजेगा पंडाल, बंगाल के कारीगर कर रहे निर्माण

Oct 01, 2026 - 13:32
0
शिवपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज:राजस्थानी शैली में सजेगा पंडाल, बंगाल के कारीगर कर रहे निर्माण
वाराणसी के शिवपुर में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, मिनी स्टेडियम की ओर से दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार पूजा पंडाल को राजस्थान के जयपुर स्थित हवा महल की तर्ज पर सजाया जा रहा है। पंडाल के अंदर राजस्थानी शैली में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बाहर राजस्थानी कला और संस्कृति से जुड़ी झांकियां प्रदर्शित होंगी। समिति अध्यक्ष सुशांत जायसवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के करीब 25 कारीगर पिछले डेढ़ माह से पंडाल निर्माण में जुटे हैं। इसमें करीब 4,500 बांस, 2,000 बल्लियां, 7,000 मीटर कपड़ा और थर्माकोल का इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में चार से पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे, 80 वालंटियर और 20 बाउंसर तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की व्यवस्था करेगा। नगर निगम से मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। समिति पदाधिकारी करीब दो माह से तैयारियों में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User