जौनपुर में हाईवे पर अवैध कट से बढ़ रहे हादसे:सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश बेअसर, पेट्रोल पंप-कॉलेजों के पास सबसे ज्यादा कट

Oct 05, 2026 - 10:35
0
जौनपुर में हाईवे पर अवैध कट से बढ़ रहे हादसे:सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश बेअसर, पेट्रोल पंप-कॉलेजों के पास सबसे ज्यादा कट
जौनपुर में हाईवे पर बने अवैध कट राहगीरों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश इन्हें बंद कराने में बेअसर हैं। पेट्रोल पंप और कॉलेजों के पास सबसे ज्यादा डिवाइडर तोड़े जा रहे हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र में धनियामऊ, बढ़ारी, टिकरी नौपेड़वा, शिवगुलामगंज और कुल्हनामऊ सहित कई जगहों पर अवैध कट हैं। बदलापुर क्षेत्र में भी फत्तूपुर, मरगूपुर, संरौखनपुर, उसराबाजार और मिरशादपुर जैसे स्थानों पर आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कट बने हैं। इन जगहों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सीआरओ अजय अंवष्ट ने बताया कि हाईवे पर अवैध कट बंद कराए जा रहे हैं। इन्हें दोबारा तोड़ने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से कर कार्रवाई होगी। सभी अवैध कटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर हाल ही में करीब आधा दर्जन अवैध कट बंद किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User