संभल एसपी ने 3 इंस्पेक्टरों को बनाया नया थाना प्रभारी:अरविंद को हयातनगर, सुनील को असमोली; कमलेश को ऐंचौड़ा कम्बोह की जिम्मेदारी

Oct 05, 2026 - 10:35
0
संभल एसपी ने 3 इंस्पेक्टरों को बनाया नया थाना प्रभारी:अरविंद को हयातनगर, सुनील को असमोली; कमलेश को ऐंचौड़ा कम्बोह की जिम्मेदारी
संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने क्राइम बैठक के बाद तीन थाना प्रभारी को बदला है, जिसमें दो थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला हो गया है। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात दो थाना प्रभारी को अपराध निरीक्षक बनाया गया है, जबकि थाना ऐंचौड़ा कम्बोह प्रभारी मौहम्मद शाह फैसल को साइबर सेल भेजा है। रविवार की रात को एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को थाना हयातनगर, सुनील कुमार को थाना असमोली, कमलेश कुमार मिश्रा को थाना ऐंचौड़ा कम्बोह का नया थाना प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सत्य सिंह को अपराध निरीक्षक थाना असमोली बच्चू सिंह को अपराध निरीक्षक थाना हयातनगर, गजेंद्र सिंह को प्रभारी चुनाव सेल बनाया है, जबकि थाना असमोली के अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार को अपराध शाखा भेजा है। आपको बताने की थाना असमोली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार एवं संजीव कुमार बालियान का गैर जनपद तबादला होने के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। रविवार की रात 10:30 बजे जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई सभागार में क्राइम बैठक की। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने रात्रि में गश्त बढ़ाने और थाने पर आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि रामलीला मंचन दशहरा एवं नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में कार्यक्रम आयोजित होंगे, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी थाना प्रभारी गश्त करते रहें। क्राइम बैठक में एएसपी (दक्षिणी) मनोज रावत, सीओ संभल कुलदीप कुमार, सीओ बहजोई स्तुति सिंह, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा, सीओ चंदौसी विवेक जावला, सीओ असमोली अमन सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User