श्रावस्ती में पति ने पत्नी को हंसिए से मारा:बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मार डाला, भाई ने कहा, बहन को इंसाफ मिले

Oct 20, 2026 - 14:27
0
श्रावस्ती में पति ने पत्नी को हंसिए से मारा:बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मार डाला, भाई ने कहा, बहन को इंसाफ मिले
नेपाल से पहुंचे मृतका के भाई विक्रांत ने बताया कि उन्हें रात करीब 3 बजे बहन की हत्या की जानकारी मिली। बांसगढ़ी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि नीलम को घसीटकर चौराहे तक ले जाया गया था। विक्रांत का आरोप है कि घटनास्थल पर खून पड़ा था, जिसे छिपाने के लिए बालू डाली गई थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को लेकर पहुंचने पर बहनोई ने हंसिए से वार करने की बात स्वीकार की। नीलम का अभिषेक (18) पुणे में रहता है, जबकि अंकिता (16) नेपाल में अपने नाना-नानी के साथ रहकर पढ़ाई करती है। परिवार के मुताबिक, अंकिता जब कक्षा तीन में थी, तभी उसे नाना-नानी अपने साथ ले गए थे। वह इस समय कक्षा 12 की छात्रा है। मां की हत्या की खबर से वह सदमे में है। अंकिता ने कहा, “मम्मी को पापा ने मार दिया। मैं यहां नहीं थी, मैं नाना के घर रहती थी।” छह भाइयों की इकलौती बहन थी नीलम नीलम अपने छह भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में मातम छा गया। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग नेपाल से बांसगढ़ी पहुंचे। मृतका की चाची ने कहा कि परिवार में विवाद होना अलग बात है, लेकिन किसी की जान लेने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय आरोपी का एक भाई घर पर मौजूद था। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। आरोपी के छोटे भाई बृजमोहन मौर्य ने बताया कि भाभी बाहर गई थीं और बड़े भाई भी उनके पीछे गए थे। इसके बाद बाहर क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी। परिवार ने बताया कि आरोपी के अन्य भाई अलग-अलग रहते हैं और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। एक अन्य भाई करीब 12 साल पहले मुंबई जाते समय लापता हो गया था। भाई ने कहा- बहन को इंसाफ मिले मृतका के भाई विक्रांत ने बताया कि वह पहले भी कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद को समझा-बुझाकर शांत करा चुके थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि विवाद इतना बढ़ जाएगा कि उनकी बहन की जान चली जाएगी। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच मल्हीपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर चुकी है। पुलिस घटना के क्रम, हत्या के कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पति रात 12-बजे आया, पत्नी ने पूछा तो मार डाला:श्रावस्ती में घर से घसीटते सड़क पर लाया, बीच चौराहे पेट में हंसिया घुसेड़ी श्रावस्ती में पति ने हंसिया घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। रविवार देर रात करीब 12 बजे पति कहीं से घर लौटा था। पत्नी ने उससे पूछा कि वह कहां से आए हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी पत्नी को घसीटते हुए चौराहे पर ले गया। वहां पहले उसकी पिटाई की, फिर सड़क पर गिराकर पेट में हंसिया से 5-6 वार किए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User