जौनपुर में जिउतिया पर्व पर महिलाओं ने की पूजा:संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना, निर्जला व्रत शुरू
जौनपुर में शनिवार शाम 4 से 6 बजे तक जिलेभर में जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया व्रत की पूजा हुई। महिलाओं ने जिउतिया माता की पूजा की। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार सुबह पूजा और पारण के साथ व्रत पूरा होगा। नदी, तालाब और मंदिरों में जुटीं महिलाएं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शनिवार शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नदी, तालाबों और मंदिरों में जिउतिया माता की मूर्तियां स्थापित की गईं। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और संतान व पति की लंबी उम्र की कामना की। घाटमपुर में तालाब किनारे हुआ सामूहिक पूजन बरसठी के घाटमपुर गांव में महिलाओं ने आस्था और उल्लास के साथ जिउतिया व्रत मनाया। शाम होते ही महिलाएं सज-धजकर तालाब किनारे बने पूजन स्थल पर पहुंचीं। उनके हाथों में फल-फूल और पूजन सामग्री से भरी टोकरियां थीं। महिलाओं ने सामूहिक रूप से जिउतिया माता की पूजा की। छातीडीह समेत कई गांवों में विधि-विधान से पूजन जलालपुर के पराऊगंज क्षेत्र के छातीडीह समेत विभिन्न गांवों में भी जीवित्पुत्रिका व्रत मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। भगवान जीमूतवाहन का पूजन किया। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। रविवार सुबह होगा पारण मान्यता के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इसी आस्था के चलते महिलाओं ने निर्जला उपवास किया। रविवार सुबह पूजा के बाद पारण कर महिलाएं व्रत समाप्त करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)