फर्रुखाबाद में दशहरे से पहले सड़क निर्माण:7 लाख की लागत से बनेगी 125 मीटर सड़क, 25 से 30 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद
फर्रुखाबाद में विजयदशमी पर क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। कार्यक्रम देखने के लिए करीब 25 से 30 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद ने मैदान के पूर्वी तरफ स्थित टूटी सड़क की मरम्मत और निर्माण का काम तेज कर दिया है। करीब 7 लाख रुपये की लागत से 125 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है, जिसे सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क पर भरा रहता था पानी, लोगों को होती थी परेशानी क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड के पूर्वी तरफ की सड़क काफी समय से टूटी हुई थी। सड़क पर पानी भरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। दशहरे के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए नगर पालिका ने इस सड़क का निर्माण शुरू कराया है, ताकि दर्शकों और आम लोगों को असुविधा न हो। नाले पर लोहे के जाल लगाए जा रहे करीब 125 मीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क के बीच बने नाले पर लोहे के जाल भी डाले जा रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और आयोजन के दौरान रास्ते को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। सोमवार तक काम पूरा करने का लक्ष्य नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दशहरे के कार्यक्रम और सड़क पर पानी भरे रहने की समस्या को देखते हुए निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क का काम सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)