जौनपुर में सपा मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’:सपा 8 अक्टूबर तक जिला और विधानसभा स्तर पर होंगी बैठकें
जौनपुर में समाजवादी पार्टी 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मना रही है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने शुक्रवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। मतदाता सूची और मताधिकार पर होगी जागरूकता सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला और विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों को जागरूक किया जाएगा। सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि कुछ फैसले संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हैं। सपा ने कहा कि इन मुद्दों को अभियान के दौरान जनता के सामने रखा जाएगा। कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने की तैयारी सप्ताह के चौथे चरण में जौनपुर में बड़ा मार्च निकालने की बात कही गई है। सपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। सपा ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अभियान के जरिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)