मथुरा में जेल से लौटे कांग्रेस नेताओं का स्वागत:मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन के बाद हुए थे गिरफ्तार
मथुरा सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जेल से रिहा होकर लौटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर वोट चोरी और प्रशासनिक दुरुपयोग के आरोपों को लेकर प्रदर्शन के बाद आगरा जेल में बंद रहे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई पर उन्हें शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताकर पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस नेताओं ने स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर स्वागत किया। छाता विधानसभा क्षेत्र के फालेन गांव निवासी रामवीर चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका भी स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने जेल से लौटे कार्यकर्ताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मिलकर सत्ता को जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि जेल की सलाखें और पुलिस की लाठियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही मथुरा नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सेना, प्रवीण ठाकुर, रूपा लवानिया, विपुल पाठक, उमाशंकर शर्मा, अर्पित जादौन, दुर्गेश बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)