जौनपुर में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें

Oct 02, 2026 - 17:12
0
जौनपुर में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें
जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 3 बजे तक वोट चोरी के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीडब्ल्यूडी चौराहे पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसुरिया दीन पासी की जयंती के अवसर पर हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले मास्क पहनकर सत्याग्रह किया। इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ने करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटकर सरकार बनाई है। डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चुप नहीं बैठेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User