हरदोई में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी:सुबह टहलकर घर लौटी थी, पति बोला- डिप्रेशन का इलाज चल रहा था
हरदोई में सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय अर्चना का शव घर के अंदर छप्पर के नीचे फंदे से लटका मिला। सुबह करीब 7 बजे बच्चों ने शव देखा। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टहलकर घर लौटने के बाद उठाया कदम परिजनों के मुताबिक, अर्चना सुबह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। कुछ देर बाद वह वापस घर लौटीं। इसके बाद घर के अंदर छप्पर के नीचे गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की सूचना पर सुरसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति शाहाबाद में राजमिस्त्री का काम करने गए थे घटना के समय अर्चना के पति दयाराम राठौर घर पर नहीं थे। वह शाहाबाद में अपने साढ़ू के यहां राजमिस्त्री का काम करने गए थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचे। अर्चना के चार बेटे और एक बेटी हैं। मां की मौत के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति ने बताया- तनाव का इलाज चल रहा था दयाराम ने पुलिस को बताया कि अर्चना को कभी-कभी मानसिक तनाव रहता था। उनका हरदोई में इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)