जौनपुर सदर सीट को लेकर बढ़ी चर्चा:कार्यक्रम में दिखे कृष्ण कुमार जायसवाल, कार्यक्रम पर टिकी नजरें

Oct 02, 2026 - 13:38
0
जौनपुर सदर सीट को लेकर बढ़ी चर्चा:कार्यक्रम में दिखे कृष्ण कुमार जायसवाल, कार्यक्रम पर टिकी नजरें
भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल ने जौनपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का संकेत दिया। उनके इस कदम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह कार्यक्रम नगर के बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में हुआ। इसमें भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक शामिल हुए। जायसवाल ने सीधे दावेदारी की घोषणा नहीं की, बल्कि वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया। पत्रकारों से बात करते हुए कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। यह समाज लंबे समय से राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करता रहा है और जनसंघ के समय से भाजपा को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वैश्य समाज को राजनीतिक क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक हिस्सेदारी नहीं मिली है। जायसवाल ने मांग की कि वैश्य समाज को उसकी संख्या, योगदान और सामाजिक-आर्थिक भूमिका के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User