बदमाशों ने साधुओं से 50 हजार और पपी लूटा:बदायूं में भाला अड़ाकर की लूटपाट, पहचान वाले आरोपी के घर पहुंचे पीड़ित, पुलिस जांच में जुटी

Oct 02, 2026 - 13:38
0
बदमाशों ने साधुओं से 50 हजार और पपी लूटा:बदायूं में भाला अड़ाकर की लूटपाट, पहचान वाले आरोपी के घर पहुंचे पीड़ित, पुलिस जांच में जुटी
बदायूं में गुरुवार रात तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की। उन्होंने 50 हजार रुपये और एक कुत्ते का पिल्ला लूटा। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुंडिया और मोकमपुर के बीच जंगल में बाबा की मढ़ी पर हुई। बाबा आराम नाथ अपने शिष्य पारस नाथ के साथ यहां रहते हैं। मढ़ी निर्माण के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये चंदा जुटाया था। रात 11 बजे बदमाश झोपड़ी में घुसे और साधुओं की गर्दन पर भाला रखा। बदमाशों ने धमकी देकर चंदे के रुपये लूटे। जाते समय तलवार से रस्सी काटकर कुत्ते का पिल्ला भी ले गए। बाबा आराम नाथ ने एक बदमाश को पहचाना, जो पहले मढ़ी पर आता था और उसे रुपयों की जानकारी थी। घटना के बाद रात में 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह बाबा परिचितों संग आरोपी के घर पहुंचे, जहां हंगामा हुआ। बाबा ने पुलिस को तहरीर देकर रकम-पिल्ला बरामद कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User