जेएमएस की 'उमंग 2K26' फ्रेशर-पार्टी में यशु और आतिफ विजेता:छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कई को मिले बेस्ट कॉस्ट्यूम और पर्सनालिटी के खिताब
हापुड़ के जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए 'उमंग 2K26' फ्रेशर पार्टी हुई। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक, फैशन शो जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एमबीए प्रथम वर्ष की यशु मिस फ्रेशर 2026 व आतिफ आलम मिस्टर फ्रेशर 2026 चुने गए। बीसीए प्रथम वर्ष की मानवी को बेस्ट कॉस्ट्यूम (गर्ल्स) व ऋषव कुमार को बेस्ट कॉस्ट्यूम (बॉयज) का खिताब मिला। बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की प्रेरणा बेस्ट पर्सनालिटी (गर्ल्स) और बीफार्म प्रथम वर्ष के अयान सैफी मिस्टर पर्सनालिटी (बॉयज) 2026 बने। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर हुई। फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने कहा, ऐसे आयोजन छात्रों को प्रतिभा दिखाने व आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। निर्णायक मंडल में जेएमएस आईटी, गाजियाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर अनमोल कालरा, राहुल कुमार व डॉ. यतिन अधाना शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)