भाजपा ने बूथों तक डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने की चर्चा:चुनावी तैयारियों में जुटी, आईटी टीम को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बनाई रणनीति
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लखनऊ महानगर ने संगठन के डिजिटल नेटवर्क को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई है। कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय में रविवार को विधानसभा और मंडल स्तर के आईटी संयोजकों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया व डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर मंथन किया गया। इसी क्रम में महानगर के विभिन्न मंडलों के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी किया गया। विधानसभा से बूथ तक आईटी टीम को जिम्मेदारी बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। आईटी संयोजक उत्तम मिश्रा, सह संयोजक सतीश अडवानी और मणिकांत शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आनंद द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल दौर में आईटी और सोशल मीडिया संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। विधानसभा से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक आईटी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी समयबद्ध तरीके से डिजिटल मंचों पर पहुंचाई जाए। इसके लिए विधानसभा और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर तक सूचनाओं के प्रभावी संचार की रणनीति भी तय की गई। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ भाजपा महानगर के मुताबिक, रविवार को सभी मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। मध्य-1 मंडल के बूथ संख्या 253 पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।
उत्तर-4 मंडल के बूथ संख्या 282 पर प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और विधायक डॉ. नीरज बोरा शामिल हुए। पूर्व-1 मंडल के बूथ संख्या 414 पर विधायक ओपी श्रीवास्तव, सरोजनीनगर मंडल में राज्यसभा सांसद बाबूलाल, जबकि उत्तर-1 के बूथ संख्या 52 पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मौजूद रहीं।
पूर्व-3 मंडल के बूथ संख्या 312 पर मंत्री असीम अरुण, सरोजनीनगर दक्षिण-2 के बूथ संख्या 441 पर विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह और कैंट-1 के बूथ संख्या 153 पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। अन्य बूथों पर भी पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)