जगदंबिका पाल बोले- राहुल गांधी अस्तित्व बचाने की होड़ में:बस्ती में कहा- देश में सपा की स्थिति कमजोर हो रही, 2029 में फिर भाजपा जीतेगी

Oct 14, 2026 - 13:11
0
जगदंबिका पाल बोले- राहुल गांधी अस्तित्व बचाने की होड़ में:बस्ती में कहा- देश में सपा की स्थिति कमजोर हो रही, 2029 में फिर भाजपा जीतेगी
बस्ती। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी और डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को राहुल गांधी, सीजेपी के आंदोलन और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर सदन की कार्यवाही में नियमित रूप से शामिल नहीं होने का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च विधायी संस्था है और यहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा भी किया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती पहुंचे जगदंबिका पाल ने सर्किट हाउस में बातचीत की। राहुल गांधी की भूमिका पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को संविधान और लोकसभा की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्हें संसद में देश की ज्वलंत समस्याओं, जनता से जुड़े मुद्दों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करनी चाहिए। पाल ने आरोप लगाया कि सदन में चर्चा के बजाय कई बार हंगामे की स्थिति बनती है। सीजेपी के प्रदर्शन और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर जगदंबिका पाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि सीजेपी उनकी जगह ले रही है। उनके मुताबिक, दोनों के बीच अपना अस्तित्व बचाने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। पाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हिंसा को बढ़ावा देने के बजाय शांति बनाए रखने पर जोर दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी के रुख की आलोचना की। देश में समाजवादी पार्टी की स्थिति कमजोर हो रही समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से जुड़े सवाल पर जगदंबिका पाल ने इसे सपा के कमजोर होते जनाधार का संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति कमजोर हो रही है। पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का भरोसा जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User