कानपुर कचहरी में हड़ताल, नारेबाजी कर काम बंद कराया:वादकारियों से बोले वकील- खुद जाकर तारीख ले लो, मायूस होकर लौटे

Oct 14, 2026 - 13:11
0
कानपुर कचहरी में हड़ताल, नारेबाजी कर काम बंद कराया:वादकारियों से बोले वकील- खुद जाकर तारीख ले लो, मायूस होकर लौटे
कानपुर में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत पर रहे। अपने मुकदमों में तारीख पर पहुंचे वादकारियों से कह दिया गया कि वह खुद ही कोर्ट जाकर अपने मुकदमों में अगली तारीख ले लें। कुछ अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय सम्मेलन में हड़ताल की घोषणा हुई थी बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 सितंबर को बार एसोसिएशन परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ था। इसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन समेत अन्य मांगें पूरी न होने तक हर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव आम सहमति से पास किया गया था। लोक अदालत का बहिष्कार और न्यायिक कार्य से विरत रहने पर जिला जज ने दोनों एसोसिएशन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था। 14 अगस्त को बार एसोसिएशन महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा और लायर्स एसोसिएशन महामंत्री राजीव यादव के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। फोटोकॉपी, स्टांप वेडरों की बंद रही दुकानें सुबह 10:20 बजे अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। वहां मिले अधिवक्ताओं को सामूहिक अवकाश पर रहने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। रजिस्ट्री दफ्तर का काम बंद करा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कचहरी में सन्नाटा पसरा रहा। आसपास की फोटो कॉपी और स्टांप वेंडरों की दुकानें बंद रही। हड़ताल के चलते दूर–दराज से आए वादकारी मायूस होकर लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User