सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतरी बाजार नवडीहवा बानगंगा नदी पुल के पास मंगलवार रात एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक आशीष निषाद उर्फ आसू साहनी (22 वर्ष) है। उसे गंभीर हालत में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आशीष अपने ननिहाल बसहिया नीबर आया था और दोस्तों के साथ दशहरा मेला देखने शोहरतगढ़ गया था। वापस लौटते समय नवडीहवा गांव निवासी अखिलेश यादव (20 वर्ष) ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथियों ने आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। गोरखपुर रेफर किया गया वहां चिकित्सकों ने पीठ में घुसा चाकू निकाला। गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर रेफर किया गया। घटना से कुछ देर पहले दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आशीष के पिता की शिकायत पर अखिलेश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)