सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला:10 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति समेत 6 पर FIR
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की नदीम कॉलोनी निवासी विवाहिता शाहगुल नाज की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ़ रविवार सुबह आठ बजे केस दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और मायके से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसने पति पर अपनी भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 5 फरवरी 2024 को सहारनपुर के सिटी पैलेस में मोहम्मद आसिफ के साथ हुआ था। इसी दिन उसकी छोटी बहन आलिया नाज का विवाह भी हुआ था। दोनों बहनों की शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए थे। शाहगुल के विवाह पर उसके पिता ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए और दहेज में स्प्लेंडर बाइक, सोने-चांदी के जेवर तथा घरेलू सामान दिया था। शाहगुल का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के अगले दिन से ही पति और अन्य परिजन कार व 10 तोला सोना नहीं मिलने को लेकर ताने देने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसकी ननदों के उकसाने पर पति और सास उससे मकान बनाने के लिए मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसे पति आसिफ के अपनी भाभी से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। उसने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने या तलाक देने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार, करीब सात महीने पहले 10 लाख रुपये देने से इनकार करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी आंखों में सूजन आ गई। शाहगुल के मुताबिक, करीब छह महीने पहले रात में खाना खाने के लिए कहने और बच्चों को उनके माता-पिता के पास भेजने की बात पर पति ने उसके साथ मारपीट की। अगले दिन पति और अन्य ससुराल वालों ने उसे खाली हाथ घर से निकाल दिया। पिता ने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन रुपये की मांग जारी रही।पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)