जगतपुर के बाग में विशालकाय मगरमच्छ पहुंचा:ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर सुरक्षित पकड़ा, वन विभाग को सूचना दी
रायबरेली के जगतपुर इलाके के जढैया गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ बाग में घुस आया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सी से बांधकर सुरक्षित बाहर निकाला। हरीशचंद्र गुप्ता, राम मौर्य, मुन्ना मौर्य, रामखेलावन मौर्य, नागेंद्र गुप्ता और राहुल मौर्य समेत कई ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा। ग्रामीण हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि लगातार दो दिनों की बारिश के कारण मगरमच्छ भटककर बाग में आ गया था। बाग मालिक आम के बाग में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने आए थे, तभी उन्होंने मगरमच्छ को देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह पर छोड़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)