मेरठ ईरिक्शा चालक का गला रेता मामले में हेडकांस्टेबल सस्पेंड:एक दिन पहले चौकी प्रभारी पर गिरी थी गाज
मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में हापुड़ के ईरिक्शा चालक साजिद की गला रेतने की घटना के मामले में हेडकांस्टेबल मुनेंद्र सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार देर रात एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने हेडकांस्टेबल मुनेंद्र सिंह और शाफियाबाद लोटी के चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह पर ये एक्शन लिया है। दोनों को ही निलंबित किया गया है।
बता दें कि इसी गुरुवार को ईरिक्शा चालक साजिद को जंगल में ले जाकर उसका धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था। कप्तान ने घटना पर एक्शन में देरी और अब तक आरोपियों की अरेस्टिंग न होने पर ये एक्शन लिया है।
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर हमला किया
रविवार को एसीएम मृदुला सिंह ने मेरठ मेडिकल पहुंचकर यहां भर्ती साजिद के बयान दर्ज किए हैं। हापुड़ के माजिदपुर निवासी साजिद का ई-रिक्शा एक आरोपी ने बुक किया था। इसके बाद एक अन्य आरोपी उसके रिक्शे में सवार हुआ। दोनों ने साजिद को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराडा के मजरे इलाहाबाद की मढैया के जंगल में बृहस्पतिवार को तेज धार हथियार से साजिद की गला रेतकर हत्या की कोशिश की और रिक्शा लूटकर भाग गए थे। हापुड़ पुलिस ने बरामद किया था ईरिक्शा
हापुड़ पुलिस ने असौड़ा गांव के जंगल से ई-रिक्शा बरामद कर लिया था । साजिद के भाई फारूख की शिकायत पर पुलिस जानलेवा हमले आदि धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला से संबंध का विरोध करने पर साजिद की हत्या की कोशिश की गई है। पुलिस ने वारदात की ओर आने-जाने वाले रास्ते से सीसीटीवी फुटेज खंगाले ।
इनमें आरोपी दिखाई दिए हैं। मुख्यारोपी साजिद का परिचित है। उसने ही दूसरे आरोपी अपने साथी से साजिद का रिक्शा बुक कराया था। लिखकर दर्ज कराया अपना बयान
एसीएम को साजिद रविवार को भी बोलकर बयान दर्ज नहीं करा पाया। उसने इस संबंध में लिखकर बयान दिए हैं। हालांकि इन बयानों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साजिद की हालत में सुधार हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)