ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार सैलून संचालक की मौत:अमरोहा के रहरा में हादसा, परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sep 28, 2026 - 09:30
0
ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार सैलून संचालक की मौत:अमरोहा के रहरा में हादसा, परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क हादसे में 22 वर्षीय सैलून संचालक आजाद अहमद की मौत हो गई। रहरा पेट्रोल पंप के पास उनकी बुलेट बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में आजाद गंभीर घायल हो गए। उन्हें पहले रहरा सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। मामा के साथ चलाते थे सैलून आजाद अहमद आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले थे। वह अपने मामा इसरार के साथ मिलकर हेयर सैलून चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, आजाद ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद उनके मामा इसरार ने ही उनका पालन-पोषण किया और उन्हें संभाला। रहरा से लौटते समय हुआ हादसा बताया गया कि आजाद रविवार को किसी काम से रहरा गए थे। देर शाम वह बुलेट बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह रहरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में तोड़ा दम हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। आजाद को उपचार के लिए रहरा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को हसनपुर सीएचसी भेजा, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई रहरा थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User