जगतपुर पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता समाप्त:रोहनिया विधायक ने विजेताओं को किया सम्मानित

Sep 24, 2026 - 19:03
0
जगतपुर पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता समाप्त:रोहनिया विधायक ने विजेताओं को किया सम्मानित
जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय 'काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता' का मंगलवार को छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। उन्होंने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स व चित्रकला का निरीक्षण भी किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दो दिवसीय आयोजन में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और नुक्कड़ नाटक (14 वर्ष आयु वर्ग) में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विधायक ने भाषण और गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समूह गायन में डॉ. लक्ष्मी सिंह ग्रुप व यशोनंदा ग्रुप तथा 40 वर्ष आयु वर्ग के सुगम संगीत में डॉ. सारिका सिंह ने बाजी मारी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. शशिकांत श्रीवास्तव, बीडीओ सुरेंद्र यादव और अपना दल के युवा अध्यक्ष मानस सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User