सत्संग भगदड़ मामले में महिला कांस्टेबल की गवाही:बोलीं- चरण रज लेने के दौरान हुआ था हादसा, कोर्ट में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को

Sep 24, 2026 - 19:03
0
सत्संग भगदड़ मामले में महिला कांस्टेबल की गवाही:बोलीं- चरण रज लेने के दौरान हुआ था हादसा, कोर्ट में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को
हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलरई-मुगलगढ़ी गांव में 2 जुलाई 2024 को भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ के मामले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कोर्ट में महिला कांस्टेबल की गवाही हुई। हाथरस महिला थाने में तैनात कांस्टेबल क्षमा सैनी ने कोर्ट को बताया कि घटना के समय वह सिकंद्राराऊ थाने में तैनात थीं। हादसे वाले दिन उनकी ड्यूटी अन्य महिला कांस्टेबलों के साथ मंच के सामने लगी थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मंच के सामने लगी थी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी आरोपी पक्ष की अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर के मुताबिक, कांस्टेबल क्षमा सैनी ने बताया कि घटना वाले दिन बाबा नारायण साकार हरि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और प्रवचन दिया। इसके बाद चरण राज लेने के दौरान पुरुष और महिलाएं गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे कांस्टेबल ने गवाही में बताया कि सत्संग स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आयोजकों, सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच किसी तरह की रंजिश थी या नहीं। पानी और बैठने की व्यवस्था की गई थी गवाही के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर आयोजक और सेवादार श्रद्धालुओं के लिए पानी और बैठने समेत दूसरी व्यवस्थाएं कर रहे थे। उस दिन गर्मी और उमस थी। इससे एक दिन पहले बारिश भी हुई थी। सभी आरोपियों को मिल चुकी है जमानत इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। मामले में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User