झांसी GRP ने शातिर चोर पकड़ा:यात्री से चुराए बैग में निकला लैपटॉप, चार्जर और घरेलू सामान

Oct 03, 2026 - 19:34
0
झांसी GRP ने शातिर चोर पकड़ा:यात्री से चुराए बैग में निकला लैपटॉप, चार्जर और घरेलू सामान
झांसी जीआरपी ने शनिवार को ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से काला पिट्टू बैग बरामद हुआ, जिसमें लैपटॉप, चार्जर और अन्य घरेलू सामान रखा था। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी के अनुसार, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अशोक पुत्र देशराज निवासी सिवाय माधोपुर, ग्राम पलौथी, थाना खाजना डूंगट, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1/7 से आगे दिल्ली एंड की ओर ई-कैबिन के पास से गिरफ्तार किया। चोरी के मामले का खुलासा पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से बरामद सामान के आधार पर चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। इस संबंध में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। ट्रेन और स्टेशन पर करता था चोरी पुलिस के अनुसार आरोपी चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करता था। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थाना प्रभारी लल्लूराम, उप निरीक्षक रवि सोलंकी, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान और कांस्टेबल रोहित पाठक की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User