फतेहाबाद के स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता:दौड़ में रामू और रुपेंद्र ने मारी बाजी, गोला फेंक में प्रवेंद्र रहे प्रथम
फतेहाबाद में जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन फतेहाबाद शिक्षा समिति के मंत्री संदीप पैगोरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में जनता इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज के रुपेंद्र ने प्रथम और एपी इंटर कॉलेज, शमसाबाद के रोहन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़ में जनता इंटर कॉलेज के रामू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, 400 मीटर में भोला, 800 मीटर में शिवम और 200 मीटर में कृष्णा ने दूसरा स्थान हासिल किया। फील्ड इवेंट्स में, गोला फेंक में प्रवेंद्र और भाला फेंक में सदगुरु इंटर कॉलेज, शमसाबाद के खिलाड़ी ने पहला स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)