झांसी में 101 लड़कियों की शादी कराएंगे वीरू यादव:बबीना सीट से टिकट मांग रहे, विधानसभा में कल से 20 दिन की यात्रा पर निकलेंगे
झांसी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता सक्रिय होने लगे हैं। यहां की बबीना सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू यादव ने सोमवार से विधानसभा में जनसंवाद यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। लगभग 20 दिन की यात्रा में वह हर गांव जाएंगे और लोगों से संवाद करेंगे। हर दिन वह गांव में ही विश्राम करेंगे। अलग दिन सुबह वह गांव के प्रमुख मंदिर में सफाई अभियान चलाएंगे। यात्रा पूरी होने के बाद नवंबर महीने के अंत में चिरगांव कस्बे में 101 जरूरतमंद लड़कियों की शादी भी कराएंगे। इसमें एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। यह पूरी जानकारी रविवार शाम को वीरू यादव ने प्रेसवार्ता में दी। समस्या का समाधान भी करेंगे भाजपा नेता वीरू यादव ने बताया- जनसंवाद यात्रा में विधानसभा के एक-एक गांव में जाएंगे। वहां लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनकी और गांव की समस्या समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जो समस्या मेरे लेवल की होगी, उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। बाकी समस्या को पार्टी और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे। इस दौरान ऐसे परिवारों का भी चयन किया जाएगा। जो जरूरतमंद हैं और बेटियों की शादी करने में असमर्थ हैं। कोई भी जरूरतमंद परिवार, जो निर्धारित पात्रता पूरी करता हो, उसकी बेटी का विवाह कराया जाएगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में चिरगांव कस्बे में 101 जरूरतमंद बेटियों की शादी कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)