झांसी में आज 35℃ टेम्परेचर:सुबह से निकली तेज धूप, हवाएं भी हैं शांत

Oct 03, 2026 - 08:01
0
झांसी में आज 35℃ टेम्परेचर:सुबह से निकली तेज धूप, हवाएं भी हैं शांत
झांसी में शनिवार को भी मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। सुबह से तेज धूप निकली हुई है और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को 35.8 डिग्री पहुंचा पारा शुक्रवार को तेज धूप के चलते दिनभर गर्मी का असर रहा। जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान नजर आए। अगले दिनों में भी बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह के अनुसार मानसून की वापसी के साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में धूप तेज रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि रात के समय तापमान कम रहने से हल्की ठंडक का अहसास बना रहेगा। रात में महसूस हो रही ठंडक दिन में तेज धूप और उमस के बीच रात के तापमान में गिरावट जारी है। रात में पारा 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने से सुबह और देर रात मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। ऐसे में झांसी में दिन में गर्मी और रात में ठंडक वाला मौसम बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User