रामलीला में सिया-राम विवाह का मंचन:पंचकोशी मार्ग से रामलीला मैदान पहुंची बारात

Oct 03, 2026 - 08:01
0
रामलीला में सिया-राम विवाह का मंचन:पंचकोशी मार्ग से रामलीला मैदान पहुंची बारात
वाराणसी में शिवपुर की प्राचीन रामलीला में शुक्रवार को भव्य राम बारात निकाली गई। बैंड-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली बारात में रामलीला समिति के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। राम बारात शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। शिवपुर बाजार और पंचकोशी मार्ग से होते हुए बारात रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला मैदान पहुंचने पर श्रीराम और माता सीता समेत चारों भाइयों के विवाह का मंचन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री त्रिलोकी सेठ, उपमंत्री रोहित मौर्य और कोषाध्यक्ष आरएन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राम बारात और विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User