कानपुर के बैकुंठपुर में जलभराव:रास्ते डूबे, स्कूल जाना मुश्किल; ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी
कानपुर में बैकुंठपुर गांव में भारी बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था न होने से घुटने तक पानी भर गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव से बाहर निकलने के साथ बच्चों को विद्यालय जाने में भी परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते गांव के विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कीचड़ भरे रास्तों से बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान पर भी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)