झांसी में ECI ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल:जिलाध्यक्ष बोले-लोकतंत्र कमजोर करने वाले चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी तक करेंगे आंदोलन

Oct 02, 2026 - 15:50
0
झांसी में ECI ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल:जिलाध्यक्ष बोले-लोकतंत्र कमजोर करने वाले चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी तक करेंगे आंदोलन
झांसी के बूढ़ा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने SIR स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जिले की हर पंचायत, ब्लॉक, विधानसभा और शहर के वार्डों में जाकर जनता को आंदोलन से जोड़ेंगे। प्रेस को के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, डॉ. रघुवीर चौधरी ने भी संबोधित किया। बोले- SIR से लाखों मतदाताओं का अधिकार छीना बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने का अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए SIR के माध्यम से लाखों मतदाताओं का वोट देने का अधिकार छीनने का काम किया है। उनका कहना था कि इससे लोकतंत्र और संविधान दोनों कमजोर हुए हैं। अखिलेश के निर्देश पर आंदोलन का ऐलान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए झांसी जिले की चारों विधानसभा सीटों झांसी सदर, बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर के सभी ब्लॉक और शहर के वार्डों में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यहां लोगों को आंदोलन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। मतदाता अधिकार का मुद्दा उठाएगी पार्टी भोजला ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनके मताधिकार से जुड़े मामले को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को भी इस मुद्दे से जोड़कर आंदोलन को पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाएंगे सपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि जिस मुख्य चुनाव आयुक्त पर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी। लेकिन उन्होंने देश और आने वाली पीढ़ी के लोकतंत्र में विश्वास को कमजोर करने का काम किया है। ऐसे चुनाव आयुक्त को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर उन पर कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी जगह-जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाएंगे। क्या है SIR SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया है। इसमें निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का सत्यापन करता है और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के साथ अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया करता है। सपा इसी प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User