नवयुग कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:छात्राओं ने रैली निकालकर स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया, श्रमदान का संकल्प लिया
लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में शुक्रवार कों गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’, राष्ट्रीय सेवा योजना और 19वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के सहयोग में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वच्छता श्रमदान और जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता व नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ भजनों का गायन किया। एनसीसी कैडेट निकिता सिंह और एनएसएस स्वयंसेविका अनुश्री त्रिपाठी ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार रखे। अहिंसा को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि अहिंसा, शुचिता और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज, सत्ता के विकेंद्रीकरण और अंत्योदय की अवधारणा का उल्लेख करते हुए युवाओं से ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ अपनाने का आह्वान किया। ‘नशे को ना, स्वच्छता को हां’ जैसे नारे लगाए इसके बाद प्राचार्या ने स्वच्छता एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से राजेंद्र नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नाका चौराहा तक पहुंची। छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, ‘देश को स्वच्छ बनाना है’ और ‘नशे को ना, स्वच्छता को हां’ जैसे नारे लगाए। राष्ट्र सेवा पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई महाविद्यालय परिसर में छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने श्रमदान कर कक्षाओं व परिसर की सफाई की। स्वच्छता और राष्ट्र सेवा पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)