झांसी में गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी:मोमोज के ठेले पर काम के दौरान हुआ था रिसाव, मची अफरा तफरी

Oct 08, 2026 - 12:11
0
झांसी में गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी:मोमोज के ठेले पर काम के दौरान हुआ था रिसाव, मची अफरा तफरी
झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पंचकुइयां मंदिर के पास सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले पर गैस सिलेंडर से अचानक तेज लपट उठने से महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला के हाथ-पैर झुलस गए और उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क किनारे संचालित हो रहे ठेलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर मोमोज का ठेला लगाया जा रहा है, वहां पहले भी गैस सिलेंडर से आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद यहां ठेला संचालित किए जाने की बात सामने आई है। हादसे में घायल जमुना राय ने बताया कि वह गैस लगा रही थीं। गैस को ठीक से कसने के बाद वह गेट के पास जाकर खड़ी हो गई थीं। इसी दौरान एक लड़की ने लाइटर से गैस जलाई। गैस जलाते ही अचानक तेज लपट निकली और उनकी तरफ आ गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, आग की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके हाथ-पैर झुलस गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User