शिवभोला मंदिर में नवरात्रि पर दिखा भक्ति का रंग:लखनऊ में महिला मंडली ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया, भक्तिमय माहौल रहा
लखनऊ के गोमती नगर स्थित शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के सातवें दिन भक्ति का रंग नजर आया। महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन और नृत्य का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने एक साथ तालियां बजाकर और नृत्य कर माता की आराधना की। भक्ति और उल्लास का माहौल बना कीर्तन के दौरान महिलाओं ने मैया तेरे दरबार की, अंबे तू है जगदंबे काली, माता के भवन में आज रंग बरसे और लाल चुनरिया वाली मैया जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिलाएं भाव-विभोर होकर झूमती नजर आईं। पूरे मंदिर परिसर में देर तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। 15 साल से नवरात्र में रोजाना भजन-कीर्तन आयोजन की पदाधिकारी रीना सेक्ससेना ने बताया कि महिला समूह पिछले 15 वर्षों से नवरात्रि के दौरान शिवभोला मंदिर में रोजाना भजन-कीर्तन और माता रानी की आराधना करता आ रहा है। पूनम गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य माता की आराधना के साथ महिलाओं को एकजुट करना और उनमें आपसी जुड़ाव बढ़ाना है। पचरा और माता रानी से जुड़े भजनों का गायन किया मिथलेश मौर्या ने बताया कि कीर्तन में पारंपरिक देवगीत, पचरा और माता रानी से जुड़े भजनों का गायन किया गया। खास बात यह रही कि महिलाएं हर दिन एक जैसे रंग की साड़ियां पहनकर आयोजन में शामिल होती हैं। रोजाना साड़ी का रंग बदला जाता है। इससे मंदिर परिसर में नवरात्रि के रंगों के साथ भक्ति का माहौल भी नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)