झांसी में महिला को लाठी से पीटने का VIDEO:बचाने आई बेटी से भी मारपीट की, दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष

Oct 15, 2026 - 12:01
0
झांसी में महिला को लाठी से पीटने का VIDEO:बचाने आई बेटी से भी मारपीट की, दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक लाठी से महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। आरोप है कि बचाने पहुंची बेटी से भी मारपीट की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोबारा मारपीट करने का आरोप बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस एक आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद दोबारा विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने दोबारा से मारपीट कर दी। घायल मां-बेटी को भर्ती करवाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User