RLD नेता अभिनय चौधरी के खिलाफ शिकायत:महिला का आरोप- मेरी बेटी से रेप की झूठी तहरीर दिलाई, समझौते में 12 लाख हड़पे

Oct 18, 2026 - 16:46
0
RLD नेता अभिनय चौधरी के खिलाफ शिकायत:महिला का आरोप- मेरी बेटी से रेप की झूठी तहरीर दिलाई, समझौते में 12 लाख हड़पे
राष्ट्रीय लोक दल के नेता अभिनय चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि वह और उसकी नाबालिग बेटी एक ईंट भट्ठे पर काम करते है। उसकी नाबालिग बेटी को गुमराह करके रालोद नेता ने भट्ठा मालिक के खिलाफ रेप की झूठी तहरीर दिला दी और फिर समझौता कराने के नाम पर 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने मामले में आरोपी रालोद नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और ऐंठी गई रकम को वापस कराने की मांग की है। महिला ने रालोद नेता पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और गंदी गालियां देने के आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में उत्तमपुर बहलोलपुर निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को दी शिकायत में कहा है कि, वह एक ईंट भट्ठे पर काम करती है। जिसका मालिक बगिया सागर गांव का रहने वाला कालू है। महिला ने आरोप लगाया है कि गुरैठा निवासी रालोद नेता अभिनय चौधरी ने उसे बरगलाकर और पैसों का लालच देकर भट्टा मालिक कालू के खिलाफ एक तहरीर दिला दी। जिसमें कालू पर महिला की नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप था। मामला छजलैट थाना क्षेत्र का है। महिला का कहना है कि तहरीर दिलाने के बाद समझौता कराने के नाम पर रालोद नेता ने भट्ठा मालिक से 12 लाख रुपए ले लिए। लेकिन उसे कुछ नहीं दिया। महिला का आरोप है कि जब वह इस बारे में रालोद नेता से बात करने गई तो अभिनय चौधरी ने उसे गालियां देकर और जाति सूचक शब्द बोलकर भगा दिया। इस मामले में रालोद नेता का पक्ष जानने के लिए उन्हें दो बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User