जिला अस्पताल का सर्वर डाउन, घंटो लाइन लगा रहे मरीज:ABHA ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बेअसर, स्टाफ-मरीज परेशान
शामली को जिला बने करीब 15 साल हो चुके हैं और नहर पटरी मार्ग पर कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवनों के साथ जिला चिकित्सालय भी संचालित हो रहा है। लेकिन अस्पताल परिसर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या मरीजों और स्टाफ के लिए परेशानी बनी हुई है। नेटवर्क नहीं आने से मरीज कुतुब एप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण काउंटर की लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि कई बार पंजीकरण कराने में ही तीन से चार घंटे लग जाते हैं। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए अलग लाइन में लगना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को इस व्यवस्था में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकार अस्पतालों में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए कुतुब एप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है। मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं और अस्पताल में लगने वाली लंबी कतार से बच सकते हैं। जिला अस्पताल परिसर में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण मरीज इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पंजीकरण में ही लग रहे 3-4 घंटे, फिर डॉक्टर की लाइन नेटवर्क नहीं होने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराना पड़ता है। मरीजों के मुताबिक कई बार पंजीकरण प्रक्रिया में तीन से चार घंटे तक लग जाते हैं। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए दूसरी कतार में खड़ा होना पड़ता है। लंबे इंतजार के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को होती है।
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार पर नेटवर्क का ब्रेक सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने पर जोर दे रही है। ऑनलाइन पंजीकरण जैसी व्यवस्थाओं का मकसद अस्पताल में भीड़ और मरीजों की परेशानी कम करना है। लेकिन जिला अस्पताल में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने से डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है। मरीजों को पुरानी व्यवस्था के तहत काउंटर पर जाकर पंजीकरण कराना पड़ रहा है। सीएमएस बोले- डीएम को भेजा शिकायती पत्र जिला अस्पताल के सीएमएस मनोज अखौरी ने बताया कि अस्पताल परिसर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। अस्पताल प्रशासन को नेटवर्क व्यवस्था में सुधार का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)