शाहजहांपुर में 59वें ओसीएफ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ:गणेश पूजन से हुई शुरुआत, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Oct 10, 2026 - 10:44
0
शाहजहांपुर में 59वें ओसीएफ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ:गणेश पूजन से हुई शुरुआत, सामाजिक एकता का दिया संदेश
शाहजहांपुर में ओसीएफ स्टेट श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के 59वें महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम विधि-विधान से भगवान श्री गणेश के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। टीसीएल महिला कल्याण समिति, शाखा ओसीएफ शाहजहांपुर की अध्यक्ष शिल्पा एस. डोईफोडे ने विशिष्ट अतिथि श्रीकांत एस. डोईफोडे की मौजूदगी में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद रामलीला मंच पर पूजन कर आयोजन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्रीकांत एस. डोईफोडे ने कहा कि यह रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक भी है। मंचन और पूरे आयोजन में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन लोगों को एकजुट होकर रहने का संदेश देता है। इसी भावना के कारण महोत्सव साल-दर-साल आयोजित होता आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी आयोजन पूर्व वर्षों की तरह सफलतापूर्वक और सुचारु रूप से संपन्न होगा। उन्होंने भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बने रहने की कामना की।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और अन्य आकर्षण लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का हिस्सा होंगे। इस दौरान समिति अध्यक्ष एसएस मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, अपर महासचिव एमएम त्रिपाठी, सचिव बलबीर सिंह, एचएल कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना, सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, सुरक्षा प्रभारी राममोहन, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री और प्रभारी महेंद्र दीक्षित समेत महिला एवं पुरुष कलाकार उपस्थित रहे। समिति ने शहरवासियों से महोत्सव में शामिल होने का निवेदन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User