झांसी में सांड के हमले में युवक की मौत:खेत से भगाने गया तो 3 बार उठाकर पटका, अगले महीने बाप बनने वाला था

Oct 11, 2026 - 16:03
0
झांसी में सांड के हमले में युवक की मौत:खेत से भगाने गया तो 3 बार उठाकर पटका, अगले महीने बाप बनने वाला था
झांसी में रविवार को सांड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। वह खेत पर साड़ को भगाने गया था। तभी सांड ने उस पर अटैक कर दिया। सींगों में फंसाकर उसे 3 से 4 बार जमीन पर पटक दिया। यह देख लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक अगले महीने ही बाप बनने वाला था। मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव का है। खेत पर फसल खराब कर रहे थे पशु मृतक का नाम राजकुमार कुशवाहा (32) पुत्र पूरन कुशवाहा था। वह रक्सा के डगरवाहा गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई सुरेश ने बताया- राजकुमार खेती किसानी के साथ मोटर बाइडिंग का काम करता था। रविवार सुबह वह खेत पर गया तो आवारा पशु फसल में घुसे थे। तब रामकुमार पशुओं को भगाने चला गया। वो डंडा भी नहीं लिए था। तभी एक सांड़ ने उस पर अटैक कर दिया। राजकुमार को उठाकर 3-4 पर जमीन पर पटककर रौंद दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आए और सांड को भगाया। इसके बाद घायल राजकुमार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। पहले भी हमला कर चुका है सुरेश ने आगे बताया कि चचेरे भाई राजकुमार पर हमला करने वाला सांड़ खतरनाक है। वह पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। राजकुमार कोई लाठी-डंडा भी नहीं लिए था। इसलिए बचाव भी नहीं कर पाया। सांड़ ने उसे बुरी तरह घसीट दिया। अगले महीने बाप बनने वाला था 4 भाईयों में राजकुमार सबसे बड़ा था। उसकी शादी लगभग 6 साल पहले पूजा से हुई थी। लगभग डेढ़ साल पहले पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी मौत हो गई थी। अब पूजा लगभग 8 महीने की गर्भवती है। अगले महीने उसकी डिलेवरी होनी है। इसको लेकर वो बहुत खुश था। राजकुमार के पिता पूरन कुशवाहा की 8 साल पहले मौत हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User