झांसी में सदर बाजार की 'काली' की विसर्जन यात्रा:अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा
झांसी में नवरात्र के समापन पर मंगलवार को सदर बाजार की काली माता की विसर्जन यात्रा धूमधाम से शुरू हुई। माता के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त सदर बाजार पहुंचे। ‘काली-काली, जय मां काली’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्त माता की एक झलक पाने के लिए सड़कों से लेकर घरों की छतों तक पर जमा रहे। पहले 2 तस्वीर देखिए… सदर बाजार की काली माता की विसर्जन यात्रा ठीक दोपहर 12 बजे पंडाल से शुरू हुई। माता के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सड़कों के दोनों ओर और घरों की छतों पर लोग यात्रा के इंतजार में खड़े रहे। जैसे ही माता की शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्तों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल भक्तिमय हो गया और जगह-जगह लोगों ने माता के दर्शन कर शीश नवाया।
यात्रा में शामिल भक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कई भक्त हाथ जोड़कर माता को विदाई देते नजर आए। नवरात्र के दिनों में पूजा-अर्चना के बाद अब भक्त नम आंखों से माता को विदाई दे रहे हैं। सदर बाजार में यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)