ललितपुर में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:दूध देकर घर लौट रही थी, कड़ेसरा कला में पुलिया के नीचे से शव बरामद
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। कड़ेसरा कलां के पास एनएच-44 पर अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर पुलिया में जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूध देकर घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कड़ेसरा कलां निवासी श्याम बाई (65) पत्नी पुन्नू कुशवाहा सोमवार सुबह दूध देकर अपने घर लौट रही थीं। सुबह करीब आठ बजे जब वह एनएच-44 पर कड़ेसरा कलां के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)