झांसी में तेज धूप के साथ उमस:35℃ पर पहुंच रहा टेम्परेचर, आज भी गर्मी करेगी परेशान
झांसी में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है। धूप के साथ उमस भी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी का असर रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस होगी। बारिश के बाद बढ़ा था सुकवा-ढुकवा डैम का जलस्तर झांसी और आसपास के जिलों में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते सुकवा-ढुकवा डैम का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर बढ़ने पर बुधवार को डैम से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। अब बारिश का दौर थमने के बाद जिले में तेज धूप निकल रही है और मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है। गुरुवार को 35.4 डिग्री रहा तापमान गुरुवार को भी झांसी में तेज धूप और उमस का असर रहा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य रहा। सुबह और खासकर रात के समय हल्की ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। रात में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान भारतीय कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून पश्चिम की ओर वापसी की दिशा में बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 से 7 अक्टूबर के बीच जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि रात के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)