झंगहा थाने में महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान:नवरात्रि पर नारी शक्ति व कन्या पूजन कार्यक्रम, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना
गोरखपुर के झंगहा थाने में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। कार्यक्रम में नेहा पटेल, प्रतिभा रावत, साक्षी तिवारी, निधि राजभर, कंचन कुमारी, रोशनी यादव, रजनी, निधि सिंह, प्रतिज्ञा सिंह, सुप्रिया सिंह, रंजना कुमारी, वैशाली शर्मा, पुष्पा और लक्ष्मी सहित अन्य महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी एसके शर्मा ने कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश देता है। महिला पुलिसकर्मी समाज में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी अरशद खान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)