कलश यात्रा के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत:जल भरने कटका घाट पहुंचा था, 3 घंटे बाद मिला शव
बहराइच में दुर्गा पूजा के लिए निकाली गई कलश यात्रा के दौरान रविवार दोपहर 12 बजे एक युवक नदी में डूब गया। हादसा हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका घाट पर हुआ। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद दोपहर 3 बजे युवक का शव बरामद किया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कलश यात्रा के दौरान नदी में डूबा कैसरगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी मनोज शर्मा (18) पुत्र मन्नालाल शर्मा रविवार को दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुआ था। यात्रा के दौरान वह कटका घाट पर नदी से जल भरने पहुंचा। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों की मदद से मिला शव युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद दोपहर 3 बजे उसका शव नदी से बरामद हुआ। हादसे की सूचना पर हुजूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। धार्मिक आयोजन की खुशियां मातम में बदलीं मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्गा पूजा के धार्मिक आयोजन के दौरान हुए हादसे से विजयपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)