झोटा ने अपने कत्ल का VIDEO खुद ही शूट किया:फेसबुक पर लाइव होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे; केमिस्ट ने 'तूने बहुत गंद डाला' कह गोली मारी

Oct 13, 2026 - 16:51
0
झोटा ने अपने कत्ल का VIDEO खुद ही शूट किया:फेसबुक पर लाइव होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे; केमिस्ट ने 'तूने बहुत गंद डाला' कह गोली मारी
पंजाब के मानसा में मंगलवार (13 अक्टूबर) सुबह एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी ने उन्हें 3 गोलियां मार दीं। आरोपी जख्मी झोटा के पीछे भी पिस्टल लेकर जाता दिखा। कत्ल की यह पूरी वारदात झोटा के ही फेसबुक लाइव वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर पड़े, तब इसकी रिकॉर्डिंग बंद हुई। इस वीडियो में दिख रहा है कि परविंदर झोटा कहते हैं कि यह सुबह का टाइम है। यह बाबा (बुजुर्ग) नशा लेकर आया है। सामने मेडिकल स्टोर मालिक खड़ा है, झोटा कहता है कि निकाल ले पिस्टल, मार दे फायर। झोटा आगे कहते हैं- दुकानदार ने पिस्टल निकाल रखा है। इस पर दुकानदार कहता है कि मेरे पास कुछ नहीं। फिर झोटा पूछता है कि इस बाबा को तूने नशा बेचा। दुकानदार इनकार करता है, तो झोटा कहता है कि CCTV कैमरा दिखा दे। झोटा बुजुर्ग को पूछता है कि वह इसी दुकान से लेकर गया। बुजुर्ग के हां करते ही झोटा कहता है कि DSP को फोन लगाओ। दुकानदार कुछ कहता है, तो झोटा कहता है कि तू गोली मार दे। इस दौरान झोटा और दुकानदार में बहस होती रहती है। दुकानदार कहता है कि तू गंद डाल रहा है। झोटा पूछता है कि फिर तुझे पिस्टल निकालने की क्या जरूरत है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। झोटा सबको दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि दुकानदार ने पिस्टल निकाल रखी है। करीब सवा 4 मिनट की बहस के बाद दुकानदार पिस्टल से झोटे को गोली मार देता है। थोड़ी देर झोटे की शक्ल दिखी लेकिन उसके बाद मोबाइल नीचे गिर जाता है। ये पूरा VIDEO देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User