जहरीले सांप के काटने से 15साल के किशोर की मौत:बांदा में मिठाई की दुकान पर करता था काम, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sep 27, 2026 - 14:29
0
जहरीले सांप के काटने से 15साल के किशोर की मौत:बांदा में मिठाई की दुकान पर करता था काम, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर खुर्द गांव में जहरीले सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रात में सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। रात में सोते समय सांप ने काटा गजपतिपुर खुर्द गांव निवासी रामनरेश का 15 वर्षीय बेटा संतोष रात में संगम पटेल के घर सो रहा था। देर रात इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद संतोष की हालत बिगड़ने लगी। उसकी स्थिति देखकर संगम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर संतोष के सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच भाइयों में सबसे छोटा था संतोष संतोष पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। पिता रामनरेश खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। संतोष भी परिवार की मदद के लिए संगम पटेल की मिठाई की दुकान पर काम करता था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User