संतकबीर नगर में 72 घंटे से बिजली गुल:मेहंदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को फोन कर कहा- शाम 7 बजे तक हर हाल में चाहिए बिजली
संतकबीरनगर के मेंहदावल शहर में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार तीन दिन से बिजली न आने के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर रोजमर्रा के जरूरी काम तक प्रभावित हैं। परेशान लोग लगातार अपनी शिकायतें मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी तक पहुंचा रहे हैं। लोगों की शिकायतों से नाराज विधायक ने रविवार को बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि शाम 7 बजे तक हर हाल में शहर की बिजली आपूर्ति बहाल चाहिए। चक्रवात से नुकसान का हवाला दे रहा विभाग बिजली विभाग का कहना है कि चक्रवात और तेज आंधी-पानी के कारण बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग का कहना है कि पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग और क्षतिग्रस्त लाइनों की जांच के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकती है। वहीं, शहर के लोगों का कहना है कि मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। ऐसे में बिजली विभाग को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। लोगों का सवाल है कि जब मौसम की जानकारी तीन दिन पहले मिल गई थी तो आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति बहाल करने की बात विभागीय स्तर पर यह भी माना जा रहा है कि मेंहदावल शहर की बिजली आपूर्ति शनिवार देर शाम तक बहाल की जा सकती थी। जिन इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां आपूर्ति बंद रखकर शहर की सप्लाई शुरू की जा सकती थी। इसी बीच मेंहदावल के जेई शहर अशोक पटेल का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि जब 22 जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है तो मेंहदावल में भी समस्या है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास कर रही हैं। विधायक बोले- विभाग ने पहले तैयारी क्यों नहीं की? लोगों की लगातार शिकायतों के बाद विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने चीफ इंजीनियर से फोन पर कहा कि विभाग को पहले से मौसम की जानकारी थी, फिर भी जरूरी तैयारियां क्यों नहीं की गईं। विधायक ने आरोप लगाया कि एसडीओ और अधिशासी अभियंता लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने बताया कि उनके गांव के पास झुके बिजली के पोल की तस्वीर भी विभाग को भेजी गई थी, लेकिन समय रहते उसे ठीक नहीं किया गया। आंधी में वही पोल गिर गया। विधायक ने कहा कि पत्थर के पोल लगाए जाने के बावजूद कई जगह उनका मजबूत बेस नहीं बनाया जाता। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही। विधायक ने चीफ इंजीनियर से दो टूक कहा कि शाम 7 बजे तक हर हाल में मेंहदावल शहर की बिजली आपूर्ति बहाल होनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)