बांसी पुलिस ने जिला बदर आरोपी के घर आदेश चस्पा:सिद्धार्थनगर में ताला मिलने पर घर पर चिपकाया आदेश, 6 महीने जिले से बाहर रहने का निर्देश

Sep 27, 2026 - 14:29
0
बांसी पुलिस ने जिला बदर आरोपी के घर आदेश चस्पा:सिद्धार्थनगर में ताला मिलने पर घर पर चिपकाया आदेश, 6 महीने जिले से बाहर रहने का निर्देश
बांसी पुलिस जिला बदर किए गए आरोपी अरबाज शाह के घर पहुंची। पुलिस को उसका घर बंद मिला, जिसके बाद टीम ने जिला बदर का आदेश घर पर चिपका दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर को जारी आदेश के पालन और जांच के लिए की गई। जिलाधिकारी के आदेश के तहत, अरबाज शाह को छह महीने के लिए सिद्धार्थनगर जिले की सीमा से बाहर रहने को कहा गया है। इस दौरान वह जिले में आ या रह नहीं सकता। पुलिस ने मोहल्ले में मुनादी कराकर लोगों को भी इस आदेश की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर आरोपी जिला बदर की अवधि में जिले में दिखे, तो तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User