जिला महिला अस्पताल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:ध्वजारोहण के बाद 200 से अधिक मरीजों को बांटे फल
गोरखपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। SIC डॉ. अनिल कुमार झा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण के दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में डॉक्टर, कर्मचारी और तीमारदार मौजूद रहे। SIC डॉ. अनिल कुमार झा ने दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके विचारों को साझा करते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 200 से अधिक मरीजों को बांटे फल कार्यक्रम के बाद SIC ने अस्पताल में भर्ती 200 से अधिक मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। फल पाकर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। इस दौरान डॉ. अजय देवकुलियार, डॉ. जय कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. शिवमणि राम, डॉ. कमलेश, विद्योतमा, फार्मासिस्ट गिरिराज त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, भूपेश, आदर्श, सुधीर, समद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)